Wednesday 11 July 2018

अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता - गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'

         भाषण / लेख : " अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता " - गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'




अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता तो मैं देश को 'हम सब एक हैं' का संदेश देता यानि मैं संपूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधता। देश में होने वाले आतंकवाद, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और भाषावाद को रोकता। मैं देश की आन्तरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएँ चलाता। मैं अपने भारत देश के पड़ोसी देशों से मित्रता बनाए रखता और मैं गुटनिरपेक्षता विदेश-नीति अपनाता। मैं भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाए रखता। मैं भारत में आर्थिक, खाद्यान्न, जल, बेरोजगारी और बिजली - समस्या आदि समस्याओं को जड़ से मिटाता। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार और गुण्डागर्दी को मिटाकर पुनः 'राम-राज्य' की स्थापना करके और देश के प्राकृतिक और कृत्रिम संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करके भारत को पुनः 'सोने की चिड़िया' सर्वगुण संपन्न राष्ट्र बनाता। मैं प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत देश के प्रत्येक गाँव और नगर को सड़कों, राजमार्गों से जोड़ता और साथ ही साथ रेलवे लाइनों द्वारा जोड़ता और यातायात की विशेष सुविधा करता। मैं देश में बढ़ रही मँहगाई और समाज में बढ़ रही असमानता को दूर करता। मैं देश के सभी नागरिकों को शिक्षित और साक्षर बनाता। मैं शिक्षा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता। मैं सदा अपनी जनता को सुखी रखता। जनता को मेरे शासनकाल में किसी भी प्रकार की समस्या न आती। मैं अपने हर कर्त्तव्य का पालन करता। मैं अपने कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए यह नीति अपनाता -:
       "रघुकुल रीति सदा चली आयी।
        प्राण जाएँ पर वचन न जायी।।
मैं देश को एकता के सूत्र में बाँधे रखने के लिए इन पंक्तियों के आधार पर कार्य करता -:
   1."हम पंजाबी, बुन्देलखण्डी, गुजराती, मदरासी।
       लेकिन सबसे पहले हम सब भारतवासी।।"
   2. "हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई।
         आपस में सब भाई - भाई।।"
अगर कोई विदेशी मेरे देश पर आक्रमण करता या देश को गुलाम बनाने की तनिक भी कोशिश करता तो मैं देश के सैनिकों और देशवासियों को यह संदेश देता -:
    "हम किसी से कम नहीँ।
     मरने - मारने का हमें गम नहीँ।।"
   ।।जय हिन्द - जय भारत।।

(छात्र - संसद चुनाव 2014-15 सरस्वती विद्या मंदिर बरूआसागर झाँसी में मेरे द्वारा दिया गया भाषण)


- गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'
( उपप्रधानमंत्री : छात्र संसद 2014 - 15, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरूआसागर झाँसी)
                 
_ 27 अगस्त 2014 _ 2:25 रात _ बरूआसागर


(छात्र - संसद चुनाव 2014-15 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर झाँसी में मेरे द्वारा दिया गया भाषण)





हिंदी बिभाग, बुंदेलखंड कालिज, झाँसी खों अथाई की बातें तिमाई बुंदेली पत्तिका भेंट.....

  हिंदी बिभाग, बुंदेलखंड कालिज, झाँसी में मुखिया आचार्य संजै सक्सेना जू, आचार्य नबेन्द कुमार सिंघ जू, डा० स्याममोहन पटेल जू उर अनिरुद्ध गोयल...