Sunday 27 August 2023

लोकसाहित्य, लोकभाषा और लोकसंस्कृति से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण पत्रिकाएँ - किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'

 *** लोक साहित्य, लोक भाषा और लोक संस्कृति से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण पत्रिकाएँ ***


©️ किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'

(बुंदेलखंडी युवा लेखक, सदस्य - बुंदेलखंड साहित्य उन्नयन समिति झाँसी) _ 27/8/2023_ झाँसी



* क्रमांक - पत्रिका - संपादक - प्रकाशन स्थल - प्रकाशन वर्ष - लिंक *


1. बुंदेली बसंत (वार्षिक पत्रिका) - डॉ० बहादुर सिंह परमार (आचार्य, हिन्दी विभाग, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर मध्यप्रदेश) - बुन्देली विकास संस्थान बसारी, छतरपुर, मध्यप्रदेश से प्रकाशित - 1999 से लगातार - https://images.app.goo.gl/GVTkSwVP2fFw4gcg8


2. ईसुरी पत्रिका (वार्षिक पत्रिका) -  प्रो० आनंद प्रकाश त्रिपाठी  - बुंदेली पीठ, हिन्दी विभाग, डॉ० हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से प्रकाशित - 1983-84 से लगातार - https://www.dhsgsu.edu.in/index.php/en/hindi-achievements


3. चौमासा पत्रिका -  डॉ० धर्मेंद्र पारे  - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल से प्रकाशित - 1983 से लगातार - https://mptribalmuseum.com/publications.html


4. अरई तुतारी, छत्तीसगढ़ी पत्रिका - रायपुर, छत्तीसगढ़ से प्रकाशित - नवंबर 2022 से - 



5. सम्मेलन पत्रिका लोकसंस्कृति अंक - संस्थापक संपादक : गिरिजाकुमार घोष , रामनरेश त्रिपाठी - 

 अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज से प्रकाशित  - अक्टूबर 1913 से लगातार - https://images.app.goo.gl/hhfbNB3cbAoXeYCRA


6. पारिजात ई पत्रिका - केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित - जनवरी 2022 से - https://ignca.gov.in/coilnet/bundel.htm


7. मामुलिया त्रैमासिक पत्रिका - नर्मदा प्रसाद गुप्त - बुन्देलखंड साहित्य अकादमी, छतरपुर मध्यप्रदेश से प्रकाशित - 1981 से लगातार - https://ignca.gov.in/coilnet/bundel.htm


8.सेतु पत्रिका -  अनुराग शर्मा  - पिट्सबर्ग अमेरिका से प्रकाशित - जून 2016 से लगातार - https://www.setumag.com/p/hindi-home.html?m=1


9.अपनी माटी, त्रैमासिक ई पत्रिका -  माणिक एवं जितेंद्र यादव  - चित्तौड़गढ़ राजस्थान से प्रकाशित - 

2009 से लगातार - https://www.apnimaati.com/?m=1


10.सहचर ई पत्रिका - डॉ. आलोक रंजन पांडेय - जनवरी 2016 से प्रकाशित  - http://www.sahchar.com/


11. साहित्य रचना ई पत्रिका - अमित राज श्रीवास्तव संस्थापक साहित्य रचना - https://www.sahityarachana.com/p/sampadkiya.html


12.जनकृति : द्विमासिक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका, लोकभाषा विशेषांक - डॉ० कुमार गौरव मिश्रा - राँची, झारखंड से प्रकाशित - मार्च 2015 से लगातार - https://jankriti.com/


13. बघेली लोकदर्शन वेब पोर्टल - इंद्रवती नाट्य समिति - सीधी मध्यप्रदेश से संचालित - http://baghelilokdarshan.org/


14. बुंदेली झलक वेबसाइट - निदेशक / संपादक : गौरीशंकर रंजन उर्फ जी० एस० रंजन -  झाँसी, बुन्देलखंड से - https://bundeliijhalak.com/

Thursday 24 August 2023

झाँसी के युवा लेखक गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी' को नेपाल में दिया जाएगा नोबुल टैलेंट इंटरनेशनलअवॉर्ड 2024

*** झाँसी के युवा लेखक गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी' को नेपाल में दिया जाएगा नोबुल टैलेंट इंटरनेशनलअवॉर्ड 2024 ***



भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी नेपाल में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम नोबुल टैलेंट इंटरनेशनल  अवॉर्ड प्रोग्राम 2024 में मिलने वाले सम्मान - नोबुल टैलेंट इंटरनेशनलअवॉर्ड 2024 हेतु झाँसी के जरबो गॉंव, बरूआसागर निवासी किसान हीरालाल कुशवाहा एवं किसानिन ममता कुशवाहा के पुत्र और समाजसेवी पीताराम कुशवाहा के पोते युवा लेखक गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी' का हिन्दी साहित्य सेवा और हिन्दी भाषा के उत्थान में अमूल्य योगदान हेतु चयन हुआ है। चयन होने पर झाँसी के साहित्यकारों और साथियों ने बधाई दी। इनके साहित्यिक गुरू बुंदेलखंड के वरिष्ठ साहित्यकार - संस्कृतिकर्मी डॉ० रामशंकर भारती जी हैं।




कुशराज हिन्दी और बुन्देली भाषा में कहानियाँ, कविताएँ, डायरी, वैचारिक लेख, स्त्री विमर्श, इतिहास आदि लिखते हैं। विशेषकर ये किसान विमर्श, पुरुष विमर्श और वेश्या विमर्श को अस्मितामूलक विमर्श की मुख्यधारा में लाने हेतु और बुंदेली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु संघर्षरत हैं।




कुशराज की पहली किताब - पंचायत सन 2022 में झाँसी के यशस्वी कमिश्नर डॉ० अजय शंकर पांडेय के मार्गदर्शन और सुप्रसिद्ध लेखक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के तत्कालीन विभागाध्यक्ष आचार्य पुनीत बिसारिया की अध्यक्षता में गठित बुंदेलखंड साहित्य उन्नयन समिति की पहल गुमनाम से नाम की ओर के अंतर्गत अनामिका प्रकाशन प्रयागराज से प्रकाशित हुई है। कुशराज बुन्देलखंड साहित्य उन्नयन समिति झाँसी के सदस्य हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्त्ता रहें हैं।




कुशराज ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत डीडीआर प्रोजेक्ट के लिए भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्ने - स्वतंत्रता संग्राम की कहानियाँ लिखीं हैं और अब तक आठ कहानियाँ आजादी का अमृत महोत्सव पोर्टल पर प्रकाशित भी हो चुकी हैं। 




कुशराज बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। इन्होंने सन 2013 में लेखन शुरू किया था। इनकी इंटरमीडिएट तक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर, झाँसी से हुई, जहाँ ये छात्रसंसद में उपप्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री रहे। इन्हें साहित्य के लिए पहला सम्मान इनके विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवि सम्मान - 2016 मिला था।



इन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अर्जित की। जहाँ इन्होंने बी० ए० हिन्दी ऑनर्स की डिग्री की और कॉलेज की विभिन्न समितियों में सक्रिय रहकर हिन्दी साहित्य परिषद एवं इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल के महासचिव पद को सुशोभित किया। इनको दिव्यांगों की सेवा हेतु हंसराज कॉलेज की इनेबलिंग यूनिट एण्ड इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल ने बेस्ट वालिंटियर अवॉर्ड - 2018 से सम्मानित किया। ये हंसराज कॉलेज छात्र - संघ 2019 - 20 में सविच पद के उम्मीदवार भी रहे। 




कोरोना काल में दिल्ली से ये अपनी जन्मभूमि वापिस लौट आए फिर इन्होंने बीकेडी कॉलेज से एल० एल० बी० की डिग्री ली और बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं की समस्याओं को दूर करने में संघर्ष किया। इसके साथ ही इन्होंने वंचित छात्र - छात्राओं को बदलाओ की पाठशाला का संचालन करके निःशुल्क कोचिंग दी। इसके साथ ही अपने एनजीओ बदलाओ - जन जागरूकता के लानें के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत 3 सालों से वृक्षारोपण और वृक्ष रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम चलाते आ रहे हैं। कुशराज वर्तमान में लेखन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए बुंदेलखंड कॉलेज से हिन्दी से एम० ए० कर रहे हैं।




Tuesday 15 August 2023

बदलाओकारी कुसराज कौ ७७बें आजादी दिनाँ पे देस के नाम संदेस

बदलाओकारी कुसराज कौ ७७बें आजादी दिनाँ पे देस के नाम संदेस

              
                             फोटू साभार - गूगल

७७ बें आजादी दिनाँ की सारे देसबासियंन खों भौत - भौत बधाई 💐💐💐🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏🙏



                                फोटू साभार - गूगल


अपने देस भारत खों फिरंगी सिरकार सें आजाद कराबे में झाँसी की रानी, नानासाब, तात्या टोपे, बेगम हजरत महल, बीर कुँअर सिंघ, बहादुर साय जफर जैसे राजा - रानियंन और महात्मा गाँधी, जबाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभास चंद बोस जैसे नेतन के संगे चंदसेखर आजाद, भगत सिंघ जैसे क्रांतिकारियंन कौ अनोखो योगदान रओ। इनके संगे झाँसी - बुंदेलखंड के केऊ आजादी के सेनानी सामिल रए। जैसें गुलाम गौस खान, झलकारी बाई, मोतीबाई, भगबानदास माहौर, धुलेकर जी, अन्ना जी, पंडित रामसांय सरमा, आत्माराम गोबिंद खेर, देसराज बर्मा आदि। इन महान लोगन के बलिदान सें हम आजाद भए। इनें हम सादर नमन करतई।

इन आजादी के सेनानियंन सें प्रेरना लेकें हम सब आज के भारतीय समाज में फैलीं -  लैंगिक भेदभाओ, किसानों की बुरी दसा, फिरंगी संसकिरती, अंगरेजियत, पराई भासा, महिला अत्याचार, सिक्छा बिबस्ता में फैले भिस्टाचार जैसी केऊ समस्यंन सें  समाज खों  आजाद कराबे की सपथ लें और एक - दूसरे कौ सैयोग करकें जीबन धन्य बनाबें। 

जै  जै बुंदेलखंड - जै जै सीता मैया

©️ किसान गिरजासंकर कुसबाहा
          'कुसराज झाँसी'
(बुंदेलखंडी युबा लिखनारो, समाजिक कारीकरता)

#77वांस्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #आजादीकाअमृतमहोत्सव #भारतीयसंस्कृति #पाश्चातसंस्कृति #किसानदुर्दशा #किसानसुधार  #अंग्रेजियत #मातृभाषा #हिन्दी #बुंदेली #महिलाअत्याचार #लैंगिकभेदभाव #शिक्षाव्यवस्था #भ्रष्टाचार #आजादी #जैजैबुंदेलखंड #सीतामैया  #बदलाओकारी #कुशराज #आजादीदिनाँ #77independenceday 
#15August #AzadiKaAmritMahotsav #IndianCulture #WesternCulture #FarmerReform #GenderUnequalitty #EducationSystem #Badlaokari


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0UByij6wHxqVLc6pWcGJvTqkNxvmae38ryKysEeiiS4K11Bov4mABZZZSrEfjg8nNl&id=100008537773866&mibextid=Nif5oz

Monday 14 August 2023

बुंदेलखंड के स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामसहाय शर्मा

 *** बरूआसागर जिला झाँसी बुंदेलखंड के स्वतंत्रता सेनानी - पंडित रामसहाय शर्मा ***



बुंदेलखंड का बरूआसागर नगर स्वतंत्रता समर का केंद्र रहा है। यहाँ के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता समर में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं सेनानियों में से एक हैं - पंडित रामसहाय शर्मा।

पंडित रामसहाय शर्मा का जन्म 10 नवम्बर सन 1905 में बरूआसागर जिला झाँसी, बुंदेलखंड के किसान ब्राह्मण परिवार में पंडित हरदास पुरोहित के घर में हुआ था। इनकी माता लक्ष्मीदेवी पुरोहित थीं। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बरुआसागर में हुई। बचपन से ही मेधावी होने के कारण शर्मा जी शिक्षा के क्षेत्र में आगे ही बढ़ते चले गए और अध्यक नियुक्त हुए। 

शर्मा जी की जन्मभूमि बरूआसागर रही और कर्मभूमि गुरसरांय - गरौठा। झाँसी शहर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यापन करने के साथ इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया। बरूआसागर और गुरसरांय - गरौठा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों का नेतृत्व भी किया।

बुंदेलखंड की तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए शर्मा जी ने 'आजादी का बिगुल' नामक क्रांतिकारी पुस्तक की रचना की। जो बरुआसागर और गुरसरांय - गरौठा क्षेत्र की तत्कालीन दशा और दुर्दशा को प्रतिबिंबित करती है। इनके छोटे भाई बाबू पन्नालाल शर्मा गाँधीवादी और कम्युनिस्ट स्वतंत्रता सेनानी थे।

टहरौली के बमनुआँ गॉंव में नियुक्ति के दौरान क्षेत्र में व्याप्त बेगारी प्रथा का शर्मा जी ने पुरजोर विरोध किया। एक बार पुलिस थाने द्वारा एक गरीब परिवार से बेगारी कराए जाने पर इन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए थाने में ही धरना दिया। थाने के पुलिस स्टाफ ने समर्पित भाव से शर्मा जी की बात मानी और वादा किया कि अब आप अपना आंदोलन वापिस ले लें, आज से यहाँ किसी व्यक्ति से कोई बेगार नहीं ली जाएगी। सम्भवतः अंग्रेजी राज के दौरान बेगार प्रथा की समाप्ति हेतु यह पहला और प्रभावी कदम था। इस तरह की तमाम घटनाएँ हैं, जिसमें शर्मा जी ने क्रान्तिकारी नेतृत्त्व किया। 

नमक सत्याग्रह आंदोलन से भारत छोड़ो आंदोलन - 1942 तक, कभी विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, शराब की दुकानों पर पिकेटिंग आदि नाफरमानी के कार्यों के फलस्वरूप शर्मा जी सन 1925, 1930, 1931, 1939, 1940, 1941 और 1942 तक 7 बार गिरफ्तार हुए और जेल गए।

15 अगस्त 1947 वह शुभ दिन आया जब देश आजाद हुआ तब सबसे पहले बरुआसागर किले की प्राचीर से शर्मा जी ने अपार जनसमूह की उपस्थिति में झंडा फहराया और सबने राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी दी। इस प्रकार पहले स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने का गौरव पाने वाले वे बरूआसागर के पहले नागरिक हैं। 

आजादी के बाद आत्माराम गोविन्द खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय, पंडित रामसहाय शर्मा इंटर कॉलेज बरुआसागर इत्यादि प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के द्वारा शर्मा जी ने झाँसी जिले में शिक्षा की जोत जलाई। 

निष्काम कर्मवीर , गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद रामसहाय शर्मा जी को हम 'बुंदेलखंड के गाँधी' या 'बुंदेली बापू' के नाम से भी जानते हैं। शर्मा जी सन 1952 से 1957 तक गरौठा विधानसभा विधायक भी रहे। 12 मई सन 1969 में शर्मा जी अपने पैतृक घर बरुआसागर में स्वर्ग सिधार गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


 ©️ किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'

(बुन्देलखंडी युवा लेखक, सामाजिक कार्यकर्त्ता)

_ 6/5/2023 _ 9:20रात _ बरूआसागर


संदर्भ -

1. जिला गजेटियर, झाँसी

2. शहीद स्तंभ, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क, झाँसी

3. स्वतंत्रता सेनानी पार्क, बरूआसागर (झाँसी)

4. उत्तरायण स्मारिका - स्वतंत्रता सेनानी पड़ित रामसहाय शर्मा जी के परिजन पंडित रविप्रकाश शर्मा, एडवोकेट एवं अध्यक्ष - डॉ० आर० पी० रिछारिया पी० जी० डिग्री कॉलेज, बरूआसागर जिला झाँसी के अनुसार

5. स्मारिका, पंडित रामसहाय शर्मा इंटर कॉलेज, बरूआसागर (झाँसी)

6. स्मारिका, त्यागमूर्ति आत्माराम खेर इंटर कॉलेज, गुरसरांय (झाँसी)


#आजादीकाअमृतमहोत्सव #डिजिटलजिलाभंडारण #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #स्वतंत्रतासेनानी #बुंदेलखंडकास्वतंत्रतासंग्राम #पंडितरामसहायशर्मा #बुंदेलीबापू #बरूआसागर #झाँसी #गुरसरांय #गरौठा #बुन्देलखंडी #युवा #इतिहासकार #लेखक #किसान #गिरजाशंकरकुशवाहा #कुशराज #AzadiKaAmritMahotsav #DDR #FreedomFighters #Barwasagar #Jhansi #Bundelkhand #PanditRamSahaySharma #Writer #Kisan #GirjaShankarKushwaha #Kushraaz

Saturday 12 August 2023

बुंदेलखंडी युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता, लेखक, बकील - किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी' का जीवन परिचय

 *** बुंदेलखंडी युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता, लेखक, बकील - किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी' का जीवन परिचय ***

- 06/08/2023, झाँसी





नाम : किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज'

हिन्दी लेखन में उपनाम : कुशराज झाँसी

कछियाई / बुंदेली लेखन में उपनाम : सतेंद सिंघ किसान

घर में उपनाम : सतेंद, भाईसाब

माता : किसानिन ममता कुशवाहा

पिता  : किसान हीरालाल कुशवाहा

साहित्यिक गुरू : डॉ० रामशंकर भारती (साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी)

जन्मतिथि : 30 जून सन 1999 (प्रमाणपत्रों में) / 6 सितंबर सन 1998 (जन्मकुंडली में)

जन्मस्थान : नन्नाघर, मुहल्ला कुशवाहागढ़, जरबो गॉंव, बरूआसागर, जिला झाँसी, बुंदेलखंड - 284201

भाई : ब्रह्मानंद कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा

बहिन : रोशनी कुशवाहा

दादा : किसान पीताराम कुशवाहा 'पत्तू नन्ना' (समाजसेवी)

दादी : किसानिन रामकली कुशवाहा 'बाई'

परदादा : किसान बलदेव कुशवाहा 'बलदेव माते'

परदादी : किसानिन सगुनियाँ कुशवाहा

परिवार : बुंदेली कुशवाहा किसान परिवार

पारिवारिक व्यवसाय : खेती - किसानी


लिंग : पुरुष

जाति : कुशवाहा / काछी

वर्ण : क्षत्रिय

वर्ग : किसान / अन्य पिछड़ा वर्ग 

धर्म : हिन्दू

मातृभूमि : अखंड बुंदेलखंड

राष्ट्रीयता : भारतीय

वैवाहिक स्थिति : अविवाहित


शिक्षा

1. प्रारंभिक शिक्षा : कक्षा शिशु से छठवीं तक - सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल, जरबो गॉंव, झाँसी

2. माध्यमिक शिक्षा : कक्षा सातवीं से नौवीं तक - माँ वैष्णो शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल, बरूआसागर, झाँसी

3. हाईस्कूल (2015) : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर, झाँसी

4. इंटरमीडिएट (जीवविज्ञान वर्ग) (2017) : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर, झाँसी


उच्च शिक्षा

1. स्नातक ( 2017 - 20) : बी०ए० हिन्दी ऑनर्स (हिन्दी भाषा एवं साहित्य, जन्तुविज्ञान, संस्कृत, दर्शनशास्त्र - नारीवाद, अंग्रेजी), हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

2. विधि स्नातक (2020 - 2023) : एल०एल०बी०, बुंदेलखंड महाविद्यालय झाँसी (बीकेडी), बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी

3. परास्नातक (2022 - 24) - एम० ए० हिन्दी, बुंदेलखंड महाविद्यालय झाँसी (बीकेडी), बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी


भाषा :

1. कछियाई / किसानी

2. बुन्देली / बुंदेलखंडी

3.हिन्दी

4. संस्कृत

5.अंग्रेजी

6. फ्रेंच


रुचि : समाजसुधार, शोध - अनुसंधान, किसान - उत्थान, पर्यावरण - संरक्षण, बुंदेली संस्कृति, लेखन, पठन - पठान, समाजकार्य, दर्शन, धर्म, राजनीति, सिनेमा, विमर्श, बकालत।



सम्प्रति : संस्थापक महासचिव - बदलाओ, झाँसी



दायित्व :

1. संस्थापक महासचिव - बदलाओ : जन जागरूकता के लानें / बदलाओ की आवाज, बरूआसागर, झाँसी

2. संचालक : बदलाओ की पाठशाला, बरूआसागर, झाँसी

3. संस्थापक अध्यक्ष - बुंदेलखंड जागरूकता मंच, झाँसी

4. संस्थापक अध्यक्ष - परिवर्तन लेखक समिति, दिल्ली

5. प्रधान संपादक - बहुभाषी स्वतंत्र युवा लेखक पत्रिका : परिवर्तन 

6. संस्थापक अध्यक्ष - यूथ पैनल (महात्मा हंसराज पैनल), हंसराज कॉलेज, दिल्ली

7. जिला महामंत्री - कलार्पण, झाँसी

8. जिला संगठन विस्तार प्रमुख - संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान, झाँसी

9. जिला संगठन मंत्री - अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, झाँसी

10. सदस्य - बुंदेलखंड साहित्य उन्नयन समिति, झाँसी


पूर्व दायित्व :

1. उपप्रधानमंत्री (2014-15) : छात्र संसद - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर (झाँसी)

2. वार्षिक पत्रिका क्षितिज प्रमुख (2014 - 15) : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर (झाँसी)

3. नगर अध्यक्ष (2014-18) - बुंदेली वीर मंच, बरूआसागर (झाँसी)

4. प्रधानमंत्री (2015 - 16) : छात्र संसद - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर (झाँसी)

5. सांसद (2016-17) : छात्र संसद - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर, झाँसी

6. उपाध्यक्ष (2017-18) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) 

7. छात्रसंघ प्रतिनिधि (2017-18) - हंसराज कॉलेज छात्रसंघ (दिल्ली विश्वविद्यालय)

8. कक्षा प्रतिनिधि (2017-18) - बी० ए० हिन्दी ऑनर्स प्रथम वर्ष, हिन्दी विभाग, हंसराज कॉलेज (दिल्ली)

9. पर्यावरण सचिव (2017-18) - दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (दिल्ली)

10. स्वयंसेवी (2017-18) - राष्ट्रीय सेवा योजना (ग्रामीण विकास शाखा), हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

11. सदस्य (2017-18) - हिन्दी साहित्य परिषद, हिन्दी विभाग, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

12. सदस्य (2017-20) - प्रस्ताव : हिन्दी वाद-विवाद समिति, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

13. सदस्य (2017-18)  - इनेबलिंग यूनिट एंड इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

14. सदस्य (2017-18)  - हरितिमा : द एनवायरमेंटल अवेयरनेस सोसायटी, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

15. सदस्य (2017-18)  - स्पिक मैके, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

16. सदस्य (2017-18)  - सोसायटी ऑफ जनरल अवेयरनेस, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

17. सदस्य (2017-18)  - निष्ठा : द हंसराज सिविल सर्विसेज सोसायटी, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

18.सदस्य (2017-18)  - उम्मीद : अ ड्राप ऑफ हॉप, दिल्ली

19. महासचिव (2018-19) -  हिन्दी साहित्य परिषद, हिन्दी विभाग, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

20.  महासचिव (2018-19) - समान अवसर प्रकोष्ठ, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

21.  सहसचिव (2018-19) - निष्ठा : द हंसराज सिविल सर्विसेज सोसायटी, हंसराज कॉलेज

22. संपादकीय संयोजक (2018-19) - सोसायटी ऑफ जनरल अवेयरनेस, हंसराज कॉलेज

23. हिन्दी सम्पादक - सदस्य (2018-20) - हंस विजन न्यूजलेटर, विजन सोसायटी, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

24. सदस्य (2018-19) - महिला विकास प्रकोष्ठ, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

25. सदस्य (2018-19) - हंसराज ताइक्वांडो टीम, शारिरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

26. स्वयंसेवक (2020-22) - राष्ट्रीय सेवा योजना, बुंदेलखंड महाविद्यालय (झाँसी)

27. सक्रिय कार्यकर्त्ता (2021-22) - यूथ कांग्रेस, झाँसी (कांग्रेस, बुंदेलखंड)

28. जिलामंत्री (2021-23) - कला एवं साहित्य साधकों को समर्पित संस्था : कलार्पण, झाँसी

29. जिला संगठन मंत्री (2022-23) - अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, झाँसी

30. जिला सदस्यता प्रमुख (2022-23) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झाँसी पूरब जिला, झाँसी महानगर

31. जिला संगठन विस्तार प्रमुख (2022-23) - साहित्य संस्कृति विकास संस्थान, झाँसी 

32. स्वयंसेवक (2022-24) - राष्ट्रीय सेवा योजना, बुंदेलखंड महाविद्यालय (झाँसी)



लेखन  :

1. बुंदेली में - डायरी, कविता, कहानी, लेख, ब्लॉग इत्यादि।

2. हिन्दी में - कविता, कहानी, लेख, निबंध, संस्मरण, डायरी, ब्लॉग इत्यादि।


प्रकाशित पुस्तकें

1. पंचायत (हिन्दी कहानी एवं कविता संग्रह) सन 2022 में


अनुदित रचनाएँ

1. जिणदत्त चरित्त का भावानुवाद / जिनदत्त चरित्त की व्याख्या (2023)


शोध परियोजना

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत डीडीआर प्रोजेक्ट के लिए भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्ने - स्वतंत्रता संग्राम की कहानी लेखन (प्रति कहानी ₹2000 मानदेय प्राप्त)



प्रकाशित रचनाएँ :

1. प्रतिलिपि पर रचनाएँ प्रकाशित 

(https://hindi.pratilipi.com/user/%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B8%E0%A5%80-t5np306312)

2. बुन्देली झलक वेबसाइट पर रचनाएँ प्रकाशित 

(https://bundeliijhalak.com/pirkiti/ )

3. यूथ की आवाज वेबसाइट पर रचनाएँ प्रकाशित

(https://www.youthkiawaaz.com/author/girzashanker_kushwaha_kshatriya/ )

4. वूमन्स वेब वेबसाइट पर रचनाएँ प्रकाशित 

(https://www.womensweb.in/hi/author/kushraaz-jhansi/ )

5. अमर उजाला काव्य पोर्टल पर रचनाएँ प्रकाशित

(https://www.amarujala.com/amp/kavya/mere-alfaz/kushraazjhansi-poem-sab-saman-hon )

6. साहित्य सिनेमा सेतु पोर्टल पर रचनाएँ प्रकाशित 

(https://sahityacinemasetu.com/when-will-farmers-in-india-get-the-fruits-of-their-labor/ )

7. मानस पत्रिका एवं मानस पत्रांक, वाराणसी में रचनाएँ प्रकाशित

8. दैनिक जन सेवा मेल, झाँसी में रचनाएँ प्रकाशित



विशेष

1. महासचिव प्रत्याशी (2019-20) - हंसराज कॉलेज छात्रसंघ (दिल्ली विश्वविद्यालय)

2. अध्यक्ष प्रत्याशी (2019-20) - हिन्दी साहित्य परिषद, हिन्दी विभाग, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

3. अध्यक्ष (2021 - अबतक) - बुंदेलखंड जागरूकता मंच, झाँसी

4. सिविल सेवा अभ्यर्थी

5. सामाजिक कार्यकर्त्ता

6. बुंदेलखंडी युवा लेखक / इतिहासकार

7. हिन्दी को राष्ट्रभाषा और सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा बनाने के लिए संघर्षरत

8. अखंड बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु संकल्पित

9. बुंदेलखंडी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने और बुंदेलखंडी को राजभाषा बनाने हेतु प्रयासरत

10. स्त्री विमर्श, किसान विमर्श, पुरुष विमर्श, वेश्या विमर्श, आदिवासी विमर्श, भाषा विमर्श इत्यादि समकालीन विमर्शों पर शोध एवं लेखन 

11. बुन्देली झलक वेबसाइट पर बुंदेलखंड के साहित्यकार के अंर्तगत जीवन परिचय प्रकाशित - 

https://bundeliijhalak.com/girijashankar-kushwaha-kushraj/

12. संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत डीडीआर प्रोजेक्ट के लिए भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्ने - स्वतंत्रता संग्राम की कहानियाँ लिखें हैं और 8 कहानियाँ आजादी का अमृत महोत्सव पोर्टल पर प्रकाशित भी हो चुकी हैं। 

https://amritmahotsav.nic.in/district-reopsitory-detail.htm?18274

13. बुन्देलखण्ड के कथाकार (संपादक - प्रो० पुनीत बिसारिया) नामक पुस्तक में कहानी चयनित



कानून क्षेत्र :

1. लीगल इंटर्नशिप (20/12/21 - 13/1/22) : मोहम्मद सिद्दीक खान, सीनियर एडवोकेट के मार्गदर्शन में, जिला एवं सत्र न्यायालय, झाँसी

2. लीगल इंटर्नशिप (16/5/22 - 12/10/22) : घनश्यामदास कुशवाहा, सीनियर एडवोकेट एवं देवेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट के मार्गदर्शन में, जिला एवं सत्र न्यायालय, झाँसी


पुरस्कार - सम्मान

1. सांत्वना पुरस्कार - भारत को जानो प्रतियोगिता 2013, चौधरी मुन्नालाल अग्रवाल जूनियर हाईस्कूल, बरूआसागर (झाँसी)

2. तृतीय पुरस्कार -  भारत को जानो प्रतियोगिता 2013, चौधरी मुन्नालाल अग्रवाल जूनियर हाईस्कूल, बरूआसागर (झाँसी)

3. द्वितीय पुरस्कार निबंध प्रतियोगिता 2014 - ब्लॉकस्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी, जिला विज्ञान क्लब झाँसी

4. प्रथम पुरस्कार विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2014 - ब्लॉकस्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी, जिला विज्ञान क्लब झाँसी

5. तृतीय पुरस्कार चारित्रिक वेशभूषा प्रतियोगिता बाल दिवस 2014 - रामप्रसाद सर्राफ स्मृति सामाजिक विकास संस्था, बरूआसागर (झाँसी) एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर (झाँसी)

6. जिला स्तरीय तृतीय पुरस्कार 2015 भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, झाँसी (देव संस्कृति विश्वविद्यालय, अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार)

7. द्वितीय पुरस्कार विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता 2015 - संकुलस्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चिरगाँव

8. प्रथम पुरस्कार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2016 - क्षेत्रीय  पुरातत्त्व इकाई बुंदेलखंड परिक्षेत्र, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व  विभाग, झाँसी

9. पोएट ऑफ द ईयर 2016 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरूआसागर (झाँसी)

10. बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड 2018 - इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल एण्ड इनेब्लिंग यूनिट, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

11. द्वितीय पुरस्कार - साहित्यिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,  अनुगूँज'19, हिन्दी साहित्य परिषद्, गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

12. प्रथम पुरस्कार - नारा दो प्रतियोगिता (1. लड़का - लड़की एकसमान। सबको शिक्षा - सबका सम्मान।।) , वागर्थ'19, हिन्दी साहित्य सभा, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन (दिल्ली विश्वविद्यालय)

13.  प्रोत्साहन पुरस्कार - स्वरचित गद्य रचना पाठ प्रतियोगिता (कहानी - भूत), प्रतिमान'19, हिन्दी साहित्य परिषद, हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

14. प्रोत्साहन पुरस्कार - रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता, प्रतिमान 2019, हिन्दी साहित्य सभा, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (दिल्ली विश्वविद्यालय)


प्रतिभाग

1. राष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन 2018 - भाषा सहोदरी हिन्दी, दिल्ली

2. वाद-विवाद समिति, हंसराज कॉलेज द्वारा आयोजित नवम्बर 2018 में आयोजित शांति नारायण स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में सक्रिय योगदान

3. साहित्य संचय प्रकाशन एवं हंसराज कॉलेज द्वारा अक्टूबर 2018 में आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग

4. अयोध्या शोध संस्थान द्वारा अयोध्या पर्व के अवसर पर जनवरी 2019 को आयोजित अंतर महाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सक्रिय योगदान

5. कविकुम्भ शब्दोत्सव 2019, दिल्ली

6. यूथ की आवाज समिट 2020, दिल्ली

7. हिन्दी विभाग, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम 2021 - 23, झाँसी

8. राम महोत्सव, ओरछा - 2021 

9. राम महोत्सव, ओरछा - 2022

10. क्षेत्रीय कार्यशाला पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, स्वावलंबी भारत अभियान 2022 

11. जिला अभ्यास वर्ग झाँसी पूरब एवं झाँसी पश्चिम जिला 2022 - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झाँसी महानगर (झाँसी)

12. बुंदेलखंड लिटरेचर फेस्टिवल 2022, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झाँसी)

13. प्रथम उपवेशन झाँसी, हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) जनपद झाँसी महानगर 2023, झाँसी 


संपर्क :

1. ब्लॉग - kushraaz.blogspot.com

2. ट्विटर - kushraaz

3. इंस्टाग्राम - kushraazjhansi

4. फेसबुक - GirjaShankar Kushwaha Kushraaz

5. ईमेल - kushraazjhansi@gmail.com

6. फोन - 8800171019, 9569911051

7. स्थायी पता - नन्नाघर, जरबो गॉंव, बरूआसागर, झाँसी (अखंड बुंदेलखंड) - 284201

8. वर्तमान पता : 345/10 सी, खुशीपुरा, झाँसी, अखंड बुंदेलखंड - 284002





हिंदी बिभाग, बुंदेलखंड कालिज, झाँसी खों अथाई की बातें तिमाई बुंदेली पत्तिका भेंट.....

  हिंदी बिभाग, बुंदेलखंड कालिज, झाँसी में मुखिया आचार्य संजै सक्सेना जू, आचार्य नबेन्द कुमार सिंघ जू, डा० स्याममोहन पटेल जू उर अनिरुद्ध गोयल...