Wednesday 18 April 2018

हम सब इंसान हैं।

चाहे हिन्दू चाहे मुस्लिम,
हम सब इंसान हैं।
     जिस भूमि पर हिन्दू जन्मे,
     उस भूमि पर मुस्लिम ।
     दोनों ही पले-बड़े इस भूमि पर,
     दोनों की यह भूमि है ।
जानता हूँ -
हिन्दुओं का स्थान है हिन्दुस्तान।
मुस्लिमों का स्थान है पाकिस्तान।
पर दोनों स्थानों में भेद क्या है?
दोनों ही स्थान हैं।
     हिन्दू कहते हमारे प्रभु राम हैं।
     मुस्लिम कहते हमारे अल्लाह हैं।
     पर दोनों प्रभुओं में भेद क्या है?
     दोनों ही प्रभु स्वरूप हैं।
हिन्दुओं का ईश्वर निवासस्थान है मंदिर।
मुस्लिमों का मस्जिद।
पर दोनों ईश्वर निवासस्थानों में भेद क्या है?
दोनों ही ईश्वर निवासस्थान हैं।
     हिन्दू कहते हमारा पवित्रस्थान प्रयाग है।
     मुस्लिम कहते हमारा मक्का।
      पर दोनों पवित्रस्थानों में भेद क्या है?
      दोनों ही पवित्रस्थान हैं।
हिन्दू - मुस्लिम आपस में क्यूँ लड़ते हो?
लड़ने से मिलता है क्या?
लड़ने में होता है नुकसान,
दोनों का या।
     अपने मन से हिन्दुआई - इस्लामियत मिटाओ,
     दोनों एक मंच पर आओ।
      एक नया इहिहास बनाओ,
      सबसे पहले अपने में इंसानियत लाओ।
जिस भूमि पर हिन्दू जन्मे,
उस भूमि पर मुस्लिम।
दोनों की यह भूमि है,
यह भूमि है।
     चाहे हिन्दू चाहे मुस्लिम,
     हम सब इंसान है।।

- कुशराज झाँसी

_17/4/2018 _ 9 : 45 रात _ दिल्ली


 





           



No comments:

Post a Comment

सुब मताई दिनाँ - सतेंद सिंघ किसान

किसानिन मोई मताई 💞💞💞  सुब मताई दिनाँ शुभ माँ दिवस Happy Mother's Day  💐💐💐❤️❤️❤️🙏🙏🙏 'अम्मा' खों समरपत कबीता - " ममत...