Monday 27 August 2018

राखी



आज 26 अगस्त को हमारी भाई - बहिन के प्यार के पावन पर्व 'रक्षाबंधन' पर बड़ी व्यस्तता रही। दिनभर बहिनों से राखी बँधवाने में और प्यार बटोरने में निकल गया। सगी बहिन रोशनी के पास घर तो जा न सके। लेकिन दिल्ली में ही बहिन पूर्णिमा पाण्डेय 'राखी' और बहिन अनुष्का मद्धेशिया से सुबह 08:30 बजे ही अपर्णा हॉस्टल जाकर राखी बँधवा लिए। फिर दोस्तों के साथ वक्त बिताने के बाद शाम 03:00 बजे बहिन ज्योति प्रजापति के पास कारोल बाग जाकर राखी बँधवाई और फिर शाम 07:00 बजे बहिन श्रुति साहू के पास लाजपत नगर जाकर राखी बँधवाई। सभी बहिनों ने मिठाई खिलायी, कुछ ने पैसे लिए और कुछ ने नहीँ। मैंने सभी बहिनों को रक्षा करने का वचन दिया और हर समय उनकी और हर नारी की, भारतीय समाज की, भारतीय संस्कृति की और भारतीय विचार की रक्षा करने का, जीवन्त बनाए रखने का और उसके विकास का दृढ़ संकल्प लिया।

                    इस पावन पर्व पर हम आपसे भी अनुरोध करते हैं कि आप भी हर नारी की, भारतीय समाज की, भारतीय संस्कृति की और भारतीय विचार की रक्षा करने का और उसे जीवन्त बनाए रखने का और उसके विकास का संकल्प लें।

                     ।।जय श्रीराम।।
             ।।जय भाई - बहिन का प्यार।।
               ।।जय भारतीय संस्कृति।। 

- कुशराज झाँसी

_ 27/8/2018 _ 8:45रात _ दिल्ली


#कुशराज 
#जयश्रीराम
#जयराखी
#जयभारतीयसंस्कृति
#रक्षाबंधन
#भाईबहिनकाप्यार
#हंसराज
#दिल्लीविश्वविद्यालय
#ABVP
#DAV
#आर्यसमाज




No comments:

Post a Comment

सुब मताई दिनाँ - सतेंद सिंघ किसान

किसानिन मोई मताई 💞💞💞  सुब मताई दिनाँ शुभ माँ दिवस Happy Mother's Day  💐💐💐❤️❤️❤️🙏🙏🙏 'अम्मा' खों समरपत कबीता - " ममत...