Wednesday 9 January 2019

कॉलेज के समस्त कार्य हिंदी में भी किए जाएँ - कुशराज झाँसी

महात्मा हंसराज पैनल, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय

सेवा में,
          श्रीयुत प्राचार्या महोदया,
          हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।
विषय - "कॉलेज के समस्त कार्य हिंदी में भी किए जाएँ।"

मान्यवर,
             सविनय निवेदन यह है कि हमारे भारत देश की राजभाषा हिन्दी है। हिंदी को देश की आधे से ज्यादा आबादी प्रयोग करती है बल्कि सारा देश हिंदी समझ लेता है और अखिल विश्व की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा हिंदी बन गई है। फिर भी हिंदी संवैधानिक रूप से राष्ट्रभाषा नहीँ है। प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को 'हिंदी दिवस' और प्रतिवर्ष 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाता है। जिसमें हिंदी को विश्वभाषा बनाने के उद्देश्य से इसके विकास और प्रचार - प्रसार करने के लिए विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं।
                हम कॉलेज से माँग करते हैं कि अंग्रेजी के साथ - साथ कॉलेज के समस्त कार्य हिंदी में भी किए जाएँ। जैसे - वार्षिक विवरण, परीक्षा फॉर्म, हर प्रकार के नोटिस हिंदी में निकाले जाएँ। हर जगह हिंदी का प्रयोग किया जाए और ईसीए सोसायटीज को भी हिंदी में कार्य करने के आदेश दिए जाएँ। अपनी मातृभाषा हिंदी में कार्य करके भारत को विकसित देश बनाने में सक्रिय योगदान दिया जाए। एक ही नारा गूँजे - 'अपनी मातृभाषा हिंदी में काम करेंगे - देश दुनिया का कल्याण करेंगे।'

              विश्व हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

दिनाँक - 08 जनवरी 2019                         
                                                      निवेदक
                          गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज'
             संस्थापक एवं अध्यक्ष - महात्मा हंसराज पैनल
              हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय


#कुशराज 
#महात्माहंसराजपैनल
#हंसराजकॉलेज
#विश्वहिंदीदिवस
#विश्वभाषाहिंदी
#हिंदी
#हिन्दुस्तान
#हिन्दीभाषा
#राष्टाभाषाहिंदी
#हिंदीसाहित्य
#Kushraaz
#MHP
#MahatmaHansrajPanel
#HRC
#HansrajCollege
#DU
#DelhiUniversity
#WorldHindiDay
#WorldLanguageHindi
#Hindi
#HindiLiterature

#HindiLanguage



No comments:

Post a Comment

सुब मताई दिनाँ - सतेंद सिंघ किसान

किसानिन मोई मताई 💞💞💞  सुब मताई दिनाँ शुभ माँ दिवस Happy Mother's Day  💐💐💐❤️❤️❤️🙏🙏🙏 'अम्मा' खों समरपत कबीता - " ममत...