दिल्ली की पूर्व मुख्यमन्त्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित के 81 साल में निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि 💐💐💐
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सेहत खराब हो होने के तुरन्त बाद उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेसमेकर के ठीक से काम न करने पर शनिवार सुबह शीला दीक्षित जी को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था।
तकरीबन दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही वह अस्पताल से वापस घर लौटी थीं। शीला दीक्षित के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बनाई और वह साल 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में वह अब तक की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं। उनका कार्यकाल 15 साल चला और साल 2013 में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से खुद चुनाव हारने और दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद वह मुख्यमंत्री पद से हटीं।
शीला दीक्षित जी का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। इसके बाद 2014 में शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया गया। हालांकि, इसके बाद इन्होंने 25 अगस्त, 2014 को उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।
हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं!!!
✒ कुशराज
_20/7/19_5:00अपरान्ह
#RIPSheelaDixit
#DelhiCM
#Kushraaz
#Bundelkhand
Comments
Post a Comment