Wednesday 10 February 2021

अयोध्या मस्जिद की तरह हर मस्जिद में स्त्रियों को नमाज पढ़नी चाहिए - कुशराज झाँसी


लेख - " अयोध्या मस्जिद की तरह हर मस्जिद में स्त्रियों को नमाज पढ़नी चाहिए। "


                           अयोध्या मस्जिद

               फोटो साभार : दैनिक भास्कर पोर्टल


अयोध्या में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिली धन्नीपुर में पांच एकड़ जमीन पर बनने वाली अयोध्या मस्जिद विश्वस्तरीय वास्तुकला का नमूना होगी। इस अत्याधुनिक मस्जिद का डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट प्रो० एस एम अख्तर ने बनाया है, जिसे इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन द्वारा लखनऊ में जारी किया गया। यह मस्जिद दो तल की होगी, जिसकी सबसे खास बात यह है कि इसके हॉल में स्त्रियों के नमाज पढ़ने के लिए अगल से स्थान बनाया गया है। जो अभूतपूर्व कार्य है। इस मस्जिद की तरह हर मस्जिद में स्त्रियों को नमाज पढ़नी चाहिए और उनके लिए स्थान आरक्षित रहना चाहिए। मस्जिद के साथ ही जो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बन रहा है वो परोपकार के लिए ही होना चाहिए और स्त्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस हॉस्पिटल को माहवारी जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। जिससे सामाजिक परिवर्तन हो और हम नित नए विकास के कीर्तिमान रच सकें।


✒️ एड० जी० एस० कुशवाहा

       'कुशराज झाँसी'

     _20/12/2020_09:20भोर_झाँसी

No comments:

Post a Comment

सुब मताई दिनाँ - सतेंद सिंघ किसान

किसानिन मोई मताई 💞💞💞  सुब मताई दिनाँ शुभ माँ दिवस Happy Mother's Day  💐💐💐❤️❤️❤️🙏🙏🙏 'अम्मा' खों समरपत कबीता - " ममत...