Friday 26 February 2021

बलात्कार और दहेज के मामलों में कानून द्वारा सख्ती बरती जाए - कुशराज झाँसी

लेख - " बलात्कार और दहेज के मामलों में कानून द्वारा सख्ती बरती जाए "


ऐसा कोई अखबार नहीं, जिसमें हर रोज दो - चार खबरें बलात्कार और दहेज मामले की ना छपती हों। ये आज के भारत की सच्चाई है। जिस सच्चाई को बदलना जरूरी है। हर बलात्कारी को बीच चौराहे पर जनता के सामने फाँसी दी जानी चाहिए, जिससे ये सीख मिले कि कोई दूसरा भविष्य में कभी बलात्कार करने की तो दूर, उसके बारे में सोचे तक नहीं।

और दहेज - प्रताड़ना एवं दहेज - हत्या पर लगाम लगाने हेतु ये कदम सार्थक हो सकता है कि हर विवाह का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो और रजिस्ट्रेशन के समय ही ये बात लिख दी जाए कि मैंने दहेज या स्त्रीधन या उपहार के रूप में वरपक्ष को अमुक सामान और धनराशि दी है। इसके सिवाय भविष्य में कुछ और नहीं दूँगा।

अगर कभी मेरी बेटी को दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है तो वर और उसके परिवार को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी और यदि मेरी बेटी की दहेज - प्रताड़ना के कारण हत्या होती है तो वर और उसके माँ - बाप को फाँसी दी जाएगी, ऐसा प्रावधान भारत के हर नागरिक पर लागू होना चाहिए। 

जब देश का कानून इतना सख्त हो जाएगा, तभी नया भारत फिर से विश्वगुरू बन सकेगा। 


✒️ एड० जी०एस० कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'

   (एलएलबी, बुंदेलखंड कॉलेज, झाँसी)

  _ 30/1/2021_08:01भोर_झाँसी


No comments:

Post a Comment

सुब मताई दिनाँ - सतेंद सिंघ किसान

किसानिन मोई मताई 💞💞💞  सुब मताई दिनाँ शुभ माँ दिवस Happy Mother's Day  💐💐💐❤️❤️❤️🙏🙏🙏 'अम्मा' खों समरपत कबीता - " ममत...