कुश प्रगति संस्थान द्वारा किसान गिरजाशंकर कुशवाहा को मेधावी पुरस्कार से झाँसी में किया गया सम्मानित
*** कुश प्रगति संस्थान द्वारा किसान गिरजाशंकर कुशवाहा को मेधावी पुरस्कार से झाँसी में किया गया सम्मानित ***
आज 25 दिसंबर 2023 को हमें कुश प्रगति संस्थान, झाँसी द्वारा एस० पी० आई० इंटर कॉलेज, झाँसी में आयोजित 26वें स्वजातीय मेधावी छात्र - छात्रा अभिनन्दन समारोह-2023 में 70% के साथ एल० एल० बी० (कानून स्नातक) की डिग्री हेतु 'मेधावी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर झाँसी जिले के 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, स्नातक और परस्नातक के कुशवाहा समाज के छात्र - छात्राओं को मेधावी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सावित्रीबाई फुले पुरस्कार और जोतिबा फुले पुरस्कार भी प्रदान किए गए और भाषण, सामान्य ज्ञान, प्रश्नमंच, फैंसी ड्रेस, मेंहदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित कीं गईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा - सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं और समाज में महिलाओं जागरूक भी हो रहीं हैं। अब जरूरत है स्त्रियों की शिक्षा पर ज्यादा - ज्यादा जोर देने की क्योंकि शिक्षित स्त्रियों से ही समाज में समानता आएगी और बदलाओ भी आएगा। विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण, झाँसी के संपादक सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा - किसी भी समाज को एकजुट करने के लिए परिश्रम और लगन की जरूरत होती है। समाज की एकजुटता से ही उस समाज का चहुँमुखी विकास हो सकता है। पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका, झाँसी सीताराम कुशवाहा ने कहा - शिक्षा ही मनुष्य को रोटी, कपड़ा, आदर्श, ऐश्वर्य और प्रतिष्ठा दिलाती है इसलिए सबको शिक्षित बनना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी, झाँसी के पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा - एकजुट होकर ही राजनैतिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से हम आगे बढ़ सकते हैं।
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के मुख्य अभियंता राजेश्वर कुमार कुशवाहा, आई०टी०आई०, झाँसी के प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य ने भी विचार साझा किए। भव्य समारोह में कुश प्रगति संस्थान की स्मारिका 'सृजन-2023' का विमोचन भी किया गया और छात्राओं द्वारा गणेश वंदना और लावणी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर शालिग्राम कुशवाहा, चतुर्भुज कुशवाहा, देवराज सिंह कुशवाहा, बिहारी लाल कुशवाहा, बीके कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा 'नंदू', परमानंद कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, ज्ञानेश कुशवाहा, महेश कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा समेत झाँसी जिले के कुशवाहा समाज के राजनेता, समाजसेवी, पत्रकार, वकील, शिक्षक, छात्र - छात्राएँ उपस्थित रहे।
।। जय कुशवाहा समाज ।।
।। जय लवकुश ।।
।। सीता मैया की जय ।।
।। जोतिबा फुले की जय ।।
।। सावित्रीबाई फुले की जय ।।
- किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'
(प्रवर्त्तक - बदलाओकारी विचारधारा, लेखक, सामाजिक कार्यकर्त्ता)
२५/१२/२०२३, झाँसी
#कुशप्रगतिसंस्थान #झाँसी #बुंदेलखंड #कुशवाहासमाज #कुशवाहा #मेधावी #छात्र #छात्रा #मेधावीपुरस्कार #सम्मान #अभिनंदनसमारोह #सीता #लवकुश #सावित्रीबाईफुले #जोतिबाफुले #KushPragatiSansthan #Jhansi #Bundelkhand #KushwahaSamaj #Kushwaha #Brilliant #Students #BrilliantAward #Samman #FelicitationCeremony #Sita #LuvKush #SavitribaiPhule #JotibaPhule














Comments
Post a Comment