झाँसी के जरबौ गॉंव में केना नदी में मिली काले पत्थर की कृष्ण भगवान की मूर्ति - कुशराज

 *** झाँसी के जरबौ गॉंव में केना नदी में मिली काले पत्थर की कृष्ण भगवान की मूर्ति ***


जरबौ (झाँसी) : झाँसी से 30 किमी दूर बसे जरबौ गॉंव थाना बरूआसागर में कल गुरुवार 8 मई 2025 को बेतवा की सहायक नदी केना में काले पत्थर की कृष्ण भगवान की मूर्ति मिली है। जब गाँव की महिला शिवकली डाँग से लकड़ियाँ लाने गई थी, तब उसे केना नदी के टिपुआ पे प्राचीनकालीन काले पत्थर से निर्मित कृष्ण भगवान की खंडित मूर्ति मिली। शिवकली की खबर पर गाँववाले की मूर्ति को देखने आ गए। गाँव के चौकीदार मुलायम सिंह परिहार की सूचना पर बरूआसागर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत मौके पर पँहुचे। वो मूर्ति को कब्जे में लेकर थाना लाए और पुरातत्व विभाग एवं उच्च अधिकारियों को सूचित किया। 



दैनिक जागरण, झाँसी ने आज 9 मई 2025 के अंक में पेज 11 : जागरण झाँसी-आसपास पर जरबौ गॉंव में मिली भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति संबंधित ये खबर छापी -

"बरुआसागर में बेतवा नदी में मिली भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति"

बरुआसागर (झाँसी) : बेतवा नदी के किनारे बसे गाँव जरबो के पास नदी में मिट्टी के टापू पर भगवान श्रीकृष्ण की काले पत्थर की खण्डित मूर्ति मिलने से लोग एकत्र हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने आयी। मूर्ति मिलने की सूचना सम्बन्धित अधिकारियों को दे दी।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम जरबो में बेतवा नदी किनारे स्थित गॉंव की ही एक महिला शिवकली जब लड़की लाने गई थी, तभी मिट्टी के टापू के निकट एक मूर्ति नजर आई। मूर्ति मिट्टी में आधी धँसी थी। महिला ने गाँव वालों सहित गाँव के चौकीदार मुलायम सिंह को सूचना दी। नदी किनारे मूर्ति मिलने की खबर गाँव में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोग नदी किनारे पँहुच गये। सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत मौके पर पँहुचे। मूर्ति को कब्जे में लेकर थाना ले आए। पुरातत्व विभाग एवं उच्च अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति खण्डित मिली थी और भगवान कृष्ण की पुराने काले पत्थर की दिखाई पड़ रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मूर्ति को थाने लाया गया है। मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है तथा खण्डित है। हो सकता है कि मूर्ति खण्डित होने पर उसे जल प्रवाह किया गया हो। वह नदी के किनारे जा लगी। इस सम्बन्ध में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है।


जबकि खबर ऐसी छपनी चाहिए थी -

"बरुआसागर के जरबौ गॉंव की केना नदी में मिली भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति"

बरुआसागर (झाँसी) : बेतवा की सहायक केना नदी के किनारे बसे गाँव जरबौ में नदी में मिट्टी के टापू पर भगवान श्रीकृष्ण की काले पत्थर की खण्डित मूर्ति मिलने से लोग एकत्र हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने आयी। मूर्ति मिलने की सूचना सम्बन्धित अधिकारियों को दे दी। बरुआसागर थाना क्षेत्र के जरबौ गाँव में केना नदी किनारे स्थित गॉंव की ही एक महिला शिवकली (शिवकली की जाति भी लिखी जानी चाहिए) जब डाँग में लड़की लाने गई थी, तभी मिट्टी के टापू के निकट एक मूर्ति नजर आई। मूर्ति मिट्टी में आधी धँसी थी। महिला ने गाँव वालों सहित गाँव के चौकीदार मुलायम सिंह परिहार को सूचना दी। नदी किनारे मूर्ति मिलने की खबर गाँव में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोग नदी किनारे पँहुच गये। सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत मौके पर पँहुचे। मूर्ति को कब्जे में लेकर थाना ले आए। पुरातत्व विभाग एवं उच्च अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति खण्डित मिली थी, जो कृष्ण भगवान की पुराने काले पत्थर की दिखाई पड़ रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मूर्ति को थाने लाया गया है। मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है तथा खण्डित है। हो सकता है कि मूर्ति खण्डित होने पर उसे जल प्रवाह किया गया हो। वह नदी के किनारे जा लगी। इस सम्बन्ध में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है।


बुंदेली वार्ता, बुंदेली न्यूज चैनल ने अपने फेसबुक पेज पर जरबौ गॉंव में मिली कृष्ण भगवान की मूर्ति संबंधित खबर के पोस्टर में ये लिखा -

"बरुआसागर के जरबो गाँव के लोगों को खंडित मिली

झांसी में बेतवा नदी में मिली श्री कृष्ण की काले पाषण की मूर्ति"

जबकि बुंदेली वार्ता को पोस्टर में ऐसा लिखा चाहिए था -

"बरुआसागर के जरबो गाँव की एक महिला को खंडित मूर्ति मिली

झाँसी में बेतवा की सहायक केना नदी में मिली कृष्ण भगवान की काले पाषाण की मूर्ति"


नोट : हम मीडियाकर्मियों से कहना चाहते हैं कि उन्हें समाचार छापने से पहले भलीभाँति तथ्यों की जॉंच कर लेनी चाहिए। तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करना वर्तमान और इतिहास के साथ खिलवाड़ है। जरबौ गॉंव में मिली कृष्ण भगवान की मूर्ति संबंधी खबर में दैनिक जागरण, बुंदेली वार्ता और अन्य समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल यथा संशोधन कर लें।


- किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज'

(इतिहासकार - सीसीआरटी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार)

मूल निवासी : 212 नन्नाघर, जरबौ गाँव, बरूआसागर, झाँसी, अखंड बुंदेलखंड - 284201

मो० : 9596911051, 8800171019

ईमेल : kushraazjhansi@gmail.com

ब्लॉग : कुसराज की आबाज

https://www.facebook.com/share/p/19uNAK4Ukn/

Comments