किसान गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’ : एक लेखकीय परिचय

किसान गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’ : एक लेखकीय परिचय


30 जून सन 1999 में अखण्ड बुन्देलखण्ड के झाँसी जिले में जरबौ गाँव के कुशवाहा किसान परिवार में जन्मे किसान गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’ बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी के हिन्दी विभाग में शोधार्थी, बुंदेलखंडी शोधार्थी सत्याग्रही और बुंदेली विरासत दीर्घा के रचनात्मक सहयोगी होने के साथ ही चर्चित युवा लेखक, किसानवादी आलोचक, बुंदेली-बुंदेलखंड अधिकार कार्यकर्त्ता, बुन्देलखण्ड साहित्य उन्नयन समिति, झाँसी के सदस्य, बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एकेडेमी, झाँसी के सचिव, इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व महासचिव, सीसीआरटी, भारत सरकार के इतिहासकार, किसान विमर्श और नरवाद / पुरुष विमर्श के विमर्शकार हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के हंसराज कॉलेज से 7.70 सीजीपीए के साथ सन 2020 में बी०ए० (ऑनर्स) हिन्दी की उपाधि अर्जित की है और सन 2024 में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी से एम०ए० हिन्दी 8.23 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण करते हुए बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झाँसी (बीकेडी) में सर्वोच्च स्थान अर्जित किया है। इसके साथ ही इन्होंने एम०ए० हिन्दी में ‘21वीं सदी में बुन्देली : एक मूल्यांकन’ नामक विषय पर लघुशोध किया है, जिसकी परीक्षकों और विद्वानों द्वारा प्रसंशा की गई। इसके साथ ही इन्होंने तीन बार हिन्दी विषय से यूजीसी - नेट उत्तीर्ण किया है। इनकी छह पुस्तकें क्रमशः ‘पंचायत’, ‘घर से फरार जिंदगियाँ’, ‘डॉ. विनयकुमार पाठक और इक्कीसवीं सदी के विमर्श’, ‘आखिर कब तक’, ‘अनुभव, अभिव्यक्ति और आलोचना : पुनीत बिसारिया’ एवं ‘बुन्देलखण्ड में प्रभु श्रीराम - पंचम पुष्प’, चार पुस्तक अध्याय, सात शोधपत्र और पाँच दर्जन से अधिक लेख प्रकाशित हैं। इन्होंने सीसीआरटी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव / अमृतकाल पोर्टल हेतु ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अखण्ड बुन्देलखण्ड का योगदान’ विषय पर 24 कहानियाँ लिखी हैं। इन्होंने अगस्त 2025 से दिसंबर 2025 तक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी के डॉ. आर. पी. रिछारिया डिग्री कॉलेज, बरूआसागर, झाँसी में सहायक आचार्य - हिन्दी के रूप में सेवाएँ दी हैं।

संप्रति - 

शोधार्थी, हिन्दी विभाग, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी

ईमेल - kushraazjhansi@gmail.com

ब्लॉग -  kushraaz.blogspot.com

संपर्क सूत्र -

 9569911051, 8800171019

पता - 

212 नन्नाघर, जरबौ गाँव, बरूआसागर, झाँसी, अखण्ड बुन्देलखण्ड (भारत) - 284201

Comments