Monday 8 August 2022

कुशवाहा महासभा, झाँसी की जिला कार्यकारिणी और बरूआसागर नगर इकाई का हुआ गठन...





बरूआसागर (झाँसी) :  दिनाँक 7 अगस्त 2022, रविवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, झाँसी की बैठक नगर बरूआसागर के पार्वती मण्डपम विवाहघर में सम्पन्न हुई। जिसमें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो जी एवं प्रदेश अध्यक्ष  नीरज कुशवाहा जी के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष झाँसी विजय सिंह कुशवाहा जी की सहमति से जिला अध्यक्ष झाँसी पुष्पेंद्र कुशवाहा जी द्वारा जिला कार्यकार्यकारिणी और नगर इकाई बरूआसागर की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र कुशवाहा जी जिला अध्यक्ष झाँसी द्वारा की गई। जिला स्तर पर ज्ञानेश कुशवाहा जिला संगठन मंत्री, सुनील कुशवाहा जिला संगठन मंत्री, गिरजाशंकर  कुशवाहा 'कुशराज' जिला संगठन मंत्री तथा जिला कार्यकारिणी में आनंद कुशवाहा, जगत सिंह कुशवाहा, रघुवर कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा आदि को जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं नीरज को झाँसी तहसील मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।




संरक्षक मंडल में श्री बाल कृष्ण कुशवाहा श्री ओमी कुशवाहा चेयरमैन प्रतिनिधि बरुआसागर, डॉ० मनोज कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को शामिल किया गय एवं बरूआसागर नगर इकाई में अनंतराम कुशवाहा को निर्विरोध नगर अध्यक्ष बरूआसागर,  प्रदीप कुशवाहा को हामंत्री, गोविंद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, हर्ष कुशवाहा को उपाध्यक्ष, विजय  कुशवाहा को नगर संगठन मंत्री एवं महेंद्र कुशवाहा को नगर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।



वक्ताओं में विजय कुमार कुशवाहा मंडल अध्यक्ष झाँसी ने समाज की एकता की पर बल दिया। ओमप्रकाश कुशवाहा ओमी बरूआसागर चेयरमैन प्रतिनिधि ने समाज की हर संभव मदद सेवा करने की बात कही। हेमलता कुशवाहा (महिला जिला अध्यक्ष झाँसी) ने समाज की महिलाओं से आगे निकलकर संगठन में कार्य के लिए आमंत्रित किया। शोभा कुशवाहा जिला महामंत्री झाँसी ने महिलाओं एवं समाज से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ललित कुशवाहा पूर्व महामंत्री छात्रसंघ बीकेडी झाँसी ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं हमेशा छात्रों की सेवा के लिए समर्पित रहने की बात कही।  जितेंद्र सिंह कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष बड़ागांव ने संगठन आगे बढ़ाने पर बल दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य अतिथि विकास सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा) मुख्य चुनाव प्रभारी नगर इकाई एवं जिला कार्यकारिणी गठन, कुशवाहा महासभा;  संतोष कुशवाहा (पूर्व पार्षद नगर निगम झाँसी); मनीराम कुशवाहा पूर्व पार्षद नगर निगम झांसी एवं प्रदेश सचिव - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी) चुनाव प्रभारी नगर इकाई एवं जिला कार्यकारिणी गठन, कुशवाहा महासभा; जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुशवाहा, जिला सह मीडिया प्रभारी ब्रजेन्द्र कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ागांव जितेन्द्र कुशवाहा, नगर अध्यक्ष बड़ागांव हरि कृष्णा कुशवाहा, नगर अध्यक्ष कटेरा प्रकाश कुशवाहा,ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर वासुदेव कुशवाहा, पूर्व महामंत्री छात्र संघ बीकेडी ललित कुशवाहा, ज्ञानेश कुशवाहा के साथ सैकड़ों स्वजातीय भाई - बहिन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मनोज कुशवाहा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष झाँसी) एवं आनन्द कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जिला संगठन मंत्री, झाँसी बनाए जाने पर हम अपने पूर्वज और प्रेरणास्रोत भगवान श्री राम और माँ सीता के सपूत, रघुकुल की शान और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के शिष्य पूजनीय लव - कुश; बौद्ध धर्म के प्रवर्तक शाक्यमुनि तथागत गौतम बुद्ध, मौर्य वंश की शान सम्राट अशोक महान; पिछडों और दलितों के मसीहा, सत्यशोधक समाज के संस्थापक, किसान साहित्य के प्रणेता, लड़कियों के लिए सन 1845 में पहला स्कूल स्थापित करने वाले महान सामाजिक क्रांतिकारी महापुरुष, कुशवाहा - माली - किसान समाज की शान राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत देश की पहली शिक्षिका, महान कवयित्री, क्रांतिज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के चरणों में नमन करते हैं और संगठन के उच्च पदाधिकारियों, मडंल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष महोदय का भौत - भौत आभार व्यस्त करते हैं और नव नियुक्त पदाधिकारियों को भौत - भौत बधाई देते हैं।

हम वचन देतें हैं कि हम कुशवाहा समाज के उत्थान और जागरण के लिए सदा तैयार रहेंगे। हम अपने कुशवाहा समाज को अशिक्षा के अंधकार से बाहर निकालकर शिक्षित, पर्यावरण रक्षक और नशामुक्त बनाएंगे। समाज की कुरीति मृत्युभोज पर रोक लगाने का प्रयास करेगें और शराब पीने और शराब की बिक्री पर रोक लगाएंगे तभी हमारा समाज और देश विकसित बनेगा।

" रघुकुल रीति सदा चली आई।
प्राण जाएँ पर वचन न जाई।। "

जय फुले - जय कुशवाहा समाज

            आपका साथी -:
गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज झाँसी'
बी० ए० - दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली;
एल० एल० बी० - बीकेडी कॉलेज झाँसी
(जिला संगठन मंत्री, झाँसी - अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा)
सम्पर्क सूत्र - 8800171019, 9569911051
ईमेल - kushraazjhansi@gmail.com
ब्लॉग - कुशराज की आवाज
पुस्तक - पंचायत
पता - जरबौगाँव, बरूआसागर, झाँसी (बुंदेलखंड) - 284201

#अखिलभारतीयकुशवाहामहासभा #कुशवाहामहासभा #बरूआसागर #झाँसी #जिलाझाँसी #बुंदेलखंड #कुशवाहा #फुले #मौर्य #कछवाहा #काछी #माली #किसान #पिछड़ा #क्षत्रिय #समाज #सीता #राम #लवकुश #सम्राटअशोक #ज्योतिबाफुले #सावित्रीबाईफुले
#AkhilBhartiyaKushwahaMahasabha #KushwahaMahasabha
#Baruasagar #Jhansi #JilaJhansi #Bundelkhand #Kushwaha #Phule #Maurya #Kachhawaha #Kachi #Mali #Kisan #OBC #Kshatriya #Society #Sita #Ram #LuvKush #SamratAshoka #JyotibaPhule #SavitribaiPhule

No comments:

Post a Comment

सुब मताई दिनाँ - सतेंद सिंघ किसान

किसानिन मोई मताई 💞💞💞  सुब मताई दिनाँ शुभ माँ दिवस Happy Mother's Day  💐💐💐❤️❤️❤️🙏🙏🙏 'अम्मा' खों समरपत कबीता - " ममत...