4 अप्रैल को हल्द्वानी में होगा ज्ञानगृह पत्रिका का विमोचन
4 अप्रैल को हल्द्वानी में होगा ज्ञानगृह पत्रिका का विमोचन
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 'बुन्देली एवं कुमाऊँनी के साहित्यकारों का हिंदी साहित्य में योगदान' में साहित्य उन्नयन संस्थान, चंदौसी से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका 'ज्ञानगृह' के प्रवेशांक का विमोचन 04 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के केंद्रीय सभागार में माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, प्रो. सविता मोहन, ज्ञानगृह के संरक्षक प्रो. पुनीत बिसारिया, प्रो. दिवा भट्ट, प्रो. गिरिजा प्रसाद पाण्डेय, डॉ. शशांक शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। ज्ञानगृह पत्रिका डॉ. नवीन चन्द पटेल के प्रधान संपादन, डॉ. मुहम्मद नईम के कार्यकारी संपादन, अनुज पाल 'सार्थक' के संपादन, किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज' और अनुज सिंह यादव के सह-संपादन में अनंग प्रकाशन, दिल्ली के सहयोग से प्रकाशित हो रही है।



Comments
Post a Comment