समाजवादी छात्रसभा ने मनाई धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि
समाजवादी छात्रसभा ने मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि
आज बुन्देलखण्ड महाविद्यालय झाँसी में समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी नेता स्वदेश यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में छात्र नेताओं और छात्रों ने पुष्प अर्पित करके नेताजी के सामाजिक-राजनैतिक विचारों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि माननीय रोहित सिंह पारीछा जी ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने समाजवादी विचारधारा से दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को सामाजिक न्याय दिलाने का ऐतिहासिक काम किया है। उनकी विचारधारा पर चलकर हम सभी लोग समाज के हर वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने का काम करें, यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय छात्रनेता स्वदेश यादव ने कहा कि नेताजी ने जवानों, किसानों, छात्रों और नौजवानों के हित में प्रेरणादायी कार्य किए हैं। नेताजी जब देश के रक्षामंत्री थे तब भारतीय सेना ने चीन सीमा के चार किलोमीटर अन्दर घुसकर चीन सेना को खदेड़ने का कार्य किया था। नेताजी ने सीमा पर शहीद होने पर उनके शव उनके घर पहुँचाकर राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का अन्तिम संस्कार कराने का ऐतिहासिक कार्य किया। नेताजी मुलायम सिंह यादव जी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने छात्राओं को कन्या विद्याधन और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। किसानों की कर्जा माफी की। नेताजी हमेशा दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर शैलेंद्र बसैला, आभा यादव, लक्ष्य शिवहरे, ऋतिक यादव, सहदेव राजपूत, वरुण शाक्या, प्रवेश यादव, रहीश पाल, शिवराज, राज सोलंकी, सक्षम यादव, कृष्णपाल, आकाशपुरी उपस्थित रहे। गिरजाशंकर कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट © किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज'




Comments
Post a Comment