गोरखपुर में कबड्डी खिलाड़ी प्रशांत कुशवाहा रहे विजेता
गोरखपुर में कबड्डी खिलाड़ी प्रशांत कुशवाहा रहे विजेता
झाँसी : गोरखपुर में 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 अंडर 17 में राज यादव की कप्तानी में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई इटावा की टीम विजेता रही। इस टीम के सदस्य, झाँसी के जरबौ गाँव निवासी सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र कबड्डी खिलाड़ी (डिफेंडर) प्रशांत कुशवाहा को स्वर्ण पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने प्रयागराज मंडल की टीम को 32-14 से हराया। प्रशांत कुशवाहा को स्वर्ण पदक जीतने पर सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की कबड्डी कोच मीतू सिंह, फिजिकल एजूकेशन सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन बरूआसागर के कोच रिंकू परिहार, समाजसेवी पीताराम कुशवाहा, किसान लेखक गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज', कबड्डी खिलाड़ी विवेक यादव, मिंटू बिंद, आदित्य सिंह, मिलन राठी, आकांशु यादव, आदित्य यादव, विशाल गुप्ता ने बधाई दी।
रिपोर्ट © कुशराज किसानवादी






Comments
Post a Comment